spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutकेजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में रखा उपवास

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में रखा उपवास

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकतार्ओं ने कमिश्नरी पार्क में सामूहिक उपवास किया। सरधना के सपा विधायक अतुल प्रधान ने भी समर्थन किया।

जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि देश में बढ़ती हुई तानाशाही के खिलाफ और अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को कैद किया जा सकता है, उनकी सोच को कैद नहीं किया जा सकता।

उपवास स्थल पर पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान कहा कि हम समाजवादी लोग हैं, जब-जब जुल्म और ज्यादती होती है, हम उसके साथ खड़े होते हैं। हमारी पार्टी और एक-एक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आपके हर कार्यक्रम, प्रदर्शन को हमारा पूर्ण समर्थन है।

जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में किए गए सामूहिक उपवास में मुजफ्फरनगर आप जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान, बागपत जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा, सहारनपुर जिलाध्यक्ष विशाल गौतम, संजीव कौशिक आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts