HomeAccident Newsकिसान नेता की सड़क हादसे में मौत, चांदपुर-नूरपुर रोड पर हुआ हादसा

किसान नेता की सड़क हादसे में मौत, चांदपुर-नूरपुर रोड पर हुआ हादसा

-

– अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी।

बिजनौर। चांदपुर में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में भाकियू लोकशक्ति से जुड़े किसान नेता चौधरी मनोज कुमार की मौत हो गई। वह अपनी बाइक से चांदपुर की जा रहे थे, तभी भगवंत पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

यह घटना बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे चांदपुर-नूरपुर रोड पर हुई। ग्राम इस्माइलपुर निवासी मनोज कुमार अपनी बाइक से चांदपुर की ओर आ रहे थे। वह एक पेपर मिल में कार्यरत थे और सुबह ड्यूटी पर जा रहे थे।

हादसे के बाद मौके पर मनोज कुमार की मौत हो गई। घटनास्थल पर पुलिस को एक बाइक और एक पलटा हुआ ट्रक मिला है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना किस वाहन से हुई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

चौधरी मनोज कुमार की मौत से भाकियू लोकशक्ति संगठन में शोक व्याप्त है। हल्का इंचार्ज कादिर खान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर एक वाहन पलटा हुआ मिला है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस हादसे की गहनता से जांच कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts