Homeउत्तर प्रदेशBijnorफर्जी आईबी डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार

फर्जी आईबी डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार

-

– प्रशासनिक अधिकारियों पर रौब जमाता था मनोज कुमार।

बिजनौर। धामपुर में खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो का डिप्टी कमिश्नर बताने वाले एक व्यक्ति को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। मेरठ से आई एसटीएफ टीम ने धामपुर में दबिश देकर मनोज कुमार नामक आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए मेरठ ले गई।

 

 

आरोपी की पहचान 48 वर्षीय मनोज चौहान के रूप में हुई है, जो नगीना देहात थाना क्षेत्र के त्रिलोकावला गांव का निवासी है। वह नगीना मार्ग स्थित एक मकान में रह रहा था। मनोज लंबे समय से खुद को आईबी का वरिष्ठ अधिकारी बताकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों पर रौब जमाता था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मनोज के बड़े मेडिकल कॉलेजों और निजी अस्पताल संचालकों से सीधे संबंध थे। उसकी कई प्रभावशाली पुलिस अधिकारियों से भी नजदीकियां थीं, जिसका वह कथित तौर पर फायदा उठाता था।

बताया जा रहा है कि बीते 24 दिसंबर को एक सड़क हादसे में उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। उस दौरान मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के समय कई बड़े अधिकारी उसे देखने पहुंचे थे, जिससे उसके रसूख की चर्चा बढ़ गई थी।

एसटीएफ अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने फर्जी पहचान के सहारे अब तक कितने लोगों को ठगा है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि उसने किन-किन अधिकारियों से संपर्क बनाए और क्या वह किसी बड़े नेटवर्क के जरिए यह धोखाधड़ी कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts