HomeEducation Newsयूपी बोर्ड परीक्षा: मंडल में 18 केंद्रों पर होगा मूल्यांकन

यूपी बोर्ड परीक्षा: मंडल में 18 केंद्रों पर होगा मूल्यांकन

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। 16 मार्च से यूपी बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकर शुरू होगा। मूल्यांकन कराने के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेरठ मंडल में इस वर्ष 18 केंद्रों पर दसवीं और बारहवीं परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। जबकि जिले में मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) दसवीं और बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य13 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मेरठ क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 17 जिलों में मूल्यांकन के लिए 60 केंद्र बनाए गए है। मेरठ क्षेत्रीय बोर्ड सचिव के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 से 31 मार्च तक होगा। शासन की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन संबंधी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मेरठ जिले में चार परीक्षा केंद्रों पर ढाई हजार से अधिक परीक्षक कॉपियां चेक करेंगे। जिनकी ड्यूटी आॅनलाइन लगाई जा रही है।

– सीसीटीवी से होगी निगरानी

मूल्यांकन के दौरान किसी भी तरह की धांधलेबाजी न हो इसको लेकर सभी केंद्रों और कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगे रहेंगे। गोपनीयता बनाए रखने के लिए मूल्यांकन केंद्रों पर बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक रहेगी। मुख्य गेट पर चौकीदार व 24 घंटे सशस्त्र पुलिस बल की व्यवस्था की जाएगी। मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य पर लगाए गए उप प्रधान परीक्षक, परीक्षक, अन्य कर्मियों के अतिरिक्त किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मूल्यांकन कार्य में लगे समस्त शिक्षकों व अन्य कर्मियों के मोबाइल फोन मुख्य गेट पर ही टोकन व्यवस्था कराकर जमा कराए जाएंगे। पर्यवेक्षक व उप नियंत्रक को ही मोबाइल रखने की अनुमति रहेगी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण शुचिता व पारदर्शिता पूर्वक सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराया जाए। उप प्रधान परीक्षक व परीक्षक को सुबह दस बजे से पांच बजे तक रुकना अनिवार्य होगा।

– जिले के इन केंद्रों पर होगा मूल्यांकन

जिले में बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियां जांचने के लिए चार सेंटर बनाए गए है। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज, एनएएस इंटर कॉलेज, सनातन धर्म ब्वॉयज इंटर कॉलेज लालकुर्ती व डीएन इंटर कॉलेज को सेंटर बनाया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts