Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशएटा: गेहूं के खेत में मिला किसान का शव, पुलिस ने जांच...

एटा: गेहूं के खेत में मिला किसान का शव, पुलिस ने जांच शुरू की

-

– घर से छह सौ मीटर दूर पानी लगाने गया था, बेटे ने देखा।

एटा। निधौली कलां थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव में 45 वर्षीय किसान सुनहरी लाल लोधी अपने गेहूं के खेत में मृत पाए गए। घटना की सूचना पुलिस को शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे दी गई।
जानकारी के अनुसार, सुनहरी लाल पुत्र स्व0 बिहारी लाल शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे गांव के पास स्थित अपने गेहूं के खेत में पानी लगाने गए थे। रात करीब 10:00 बजे उनका पुत्र अजय खेत पर पहुंचा तो उसने अपने पिता को खेत में मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद अजय ने परिवार के अन्य लोगों की मदद से शव को गांव स्थित अपने घर ले आया। शनिवार सुबह परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

 

 

मृतक के बेटे अजय ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि पिता सुनहरी लाल शुक्रवार की रात घर से लगभग 600 मीटर की दूरी पर गेहूं की फसल के खेत में ट्यूबवेल से पानी लगाने के लिए गए हुए थे, तभी पड़ोस के ही रहने वाले रिश्ते के भाई भूप सिंह पिता के पीछे 10 मिनट बाद गए थे। जब उन्होंने मृत अवस्था में देखा तो तत्काल सूचना दी। हम सभी लोग परिवार सहित मौके पर पहुंचे तो मेरे पिता सुनहरी लाल मृत अवस्था में मिले।

सूचना मिलते ही थाना निधौली कला प्रभारी आदित्य खोखर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। स्थानीय पुलिस द्वारा घटना के प्रत्येक पहलू की गहराई से छानबीन की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाते हुए थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही जारी है।

थाना निधौली कला प्रभारी आदित्य खोखर ने बताया कि पुलिस ने सुबह करीब 9:30 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts