Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News In Hindi: समय से नहीं बनाए जा रहे बिजली बिल,...

Meerut News In Hindi: समय से नहीं बनाए जा रहे बिजली बिल, व्यापारियों ने ऊर्जा भवन पर किया प्रदर्शन

-

– बिजली की समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने ऊर्जा भवन पर किया प्रदर्शन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के दर्जनों सदस्य ऊर्जा भवन पहुंचे। इस दौरान व्यापारी नेता लोकेश अग्रवाल ने एमडी पावर को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि, स्मार्ट मीटर और नेट मीटर के बिल समय से नहीं बनाए जा रहे है।

 

 

उन्होंने कहा कि, इस शिकायत पत्र में रेणु अग्रवाल और विनोद गर्ग के बिल की शिकायत संलग्न है, बिल बनवाने के लिए उपभोक्ता लगातार विभाग के चक्कर लगता है। विभाग द्वारा देरी से बिल बनाए जाने के बाद भी उपभोक्ता से विलंब अधिभार चार्ज किया जा रहा है। इसी तरह राजकुमार त्यागी जो खरखौदा में रहते हैं, उनके बिलो में भी विलंब अधिभार जोड़ा जा रहा है। मवाना के अधिशाशी अभियंता कार्यालय में अनस पुत्र नौशाद पिछले एक वर्ष से नाम परिवर्तन के लिए चक्कर लगा रहा है, परंतु नाम परिवर्तन कि कार्यवाही नहीं कि जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि, शिबली इश्तयाक की भूमि पर इलियास पुत्र मोहम्मद उमर ने फर्जी कागजों के आधार पर विद्युत कनैक्शन प्राप्त किया है, जिसकी शिकायत लगातार अधिशाशी अभियन्ता मवाना प्रथम के यहां करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जबकि, चमन सिंह फौजी पुत्र बलाकी ग्राम व पोस्ट मुरलीपुर के निवास से अवर अभियन्ता ने भी कोई कार्यवाही नहीं की। इसके अलावा भी कई मामले व्यापारियों ने लिखित में सामने रखे। व्यापारियों की बात सुनने के बाद एमडी पावर ने इन सभी मामलों में उचित जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts