HomeAgra Newsसंपत्ति बंटवारे के लिए बडे भाई की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

संपत्ति बंटवारे के लिए बडे भाई की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

-

– छोटे भाई ने पीट-पीटकर मारा डाला, बचाने आई मां को भी धक्का दिया।

आगरा। थाना कोतवाली के टीला माईथान पर संपत्ति बंटवारे के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बेटे के बचाने आई मां को भी हत्यारे भाई ने धक्का दे दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग आए। पुलिस को बुलाया। पुलिस युवक को हॉस्पीटल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

 

टीला माईथान निवासी पूनम शर्मा ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। शुक्रवार रात को बड़ा बेटा गौरव और सबसे छोटा बेटा आकाश घर पर थे। आकाश सात महीने पहले काम छोड़कर मुंबई से आ गया था। इसके बाद वो शादी-पार्टी में फोटोग्राफी का काम कर रहा था। उस पर पैसों की तंगी रहती है। इसको लेकर वो अक्सर घर में रुपए मांगता था। वो मकान का बंटवारा करने के लिए भी हंगामा करता था। रात को भी बंटवारे को लेकर झगड़ा कर रहा था। बडे़ भाई गौरव ने उसका विरोध किया। इस पर आकाश अपने भाई से भिड़ गया। उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। उसे जमीन पर गिरा लिया। पेट में लात घूसे मारे। एलईडी उठाकर सिर पर मार दी। शोर सुनकर दूसरे कमरे से मां पूनम आई। उसने बेटे को बचाने का प्रयास किया तो आकाश ने उसे भी धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।

पूनम ने बताया कि जब गौरव मरणासन्न हो गया तो आकाश ने कहाकि अभी उसकी सांस चल रही हैं, उसको हॉस्पीटल ले जाओ। इसके बाद मां ने शोर मचाया। आस पड़ोस के लोग आए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मां का कहना है कि आकाश के पिता की 5 महीने पहले ही मौत हुई है। इसके बाद से बेटा संपत्ति बंटवारे के लिए आए दिन हंगामा करता था। बड़ा बेटे गौरव ड्राइवर था। उसकी शादी के लिए लड़की देख रही थी। मगर, भाई ने ही उसे मार डाला।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts