Homeदेशनदी में सीपियां इकट्ठा करते समय एक ही परिवार की 7 महिलाओं...

नदी में सीपियां इकट्ठा करते समय एक ही परिवार की 7 महिलाओं समेत 8 की डूबने से मौत

-

नई दिल्ली ।उत्तर कन्नड़ जिले के थट्टे हक्कलू नदी में एक बड़ा हादसा हो गया। तेज बहाव के कारण सीपियां इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे एक ही परिवार के 8 सदस्य डूब गए। इनमें 7 महिलाएं हैं, जबकि दो अन्य लापता हैं। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग महिलाओं को बचाने के लिए पानी में कूद पड़े।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिराली गांव के लगभग 14 लोग नदी में सीपियां इकट्ठा करने के लिए उतरे थे। नदी तटों और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय समुदायों की यह पारंपरिक गतिविधि है। उन्होंने बताया, ‘इस दौरान वे पानी के स्तर का सही आकलन किए बिना नदी के गहरे हिस्से में चले गए। अचानक तेज धारा में फंसकर एक या दो लोग बह गए।’

इसके बाद पानी में फंसे लोगों को बचाने के प्रयास में कुछ व्यक्ति नदी में कूद गए। इस दौरान तेज धारा में और भी लोग फंस गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब तक 8 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि दो अन्य लापता हैं। बचाव कर्मी, पुलिस टीम और स्थानीय निवासी खोज अभियान जारी रखे हुए हैं।

मृतकों की पहचान भटकल तालुक के शिराली निवासी के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि यह घटना क्षेत्र में बारिश के कारण नदी की धारा तेज होने के बाद घटी, जिससे कई लोग बह गए जो सीपियां इकट्ठा करने के लिए नदी के गहरे हिस्सों में गए थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts