Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ के बाजारों में बढ़ी ईद की रौनक

मेरठ के बाजारों में बढ़ी ईद की रौनक

-

– देर रात तक खरीदारी, दुकानों पर उमड़ी ग्राहकों की भीड़।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। ईद-उल-फितर नजदीक आने के साथ ही मेरठ के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शाम ढलते ही प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है, जो देर रात तक जारी रहती है। कपड़ों, जूते-चप्पल, कॉस्मेटिक्स और इत्र की दुकानों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

 

 

ईद की तैयारियों को लेकर युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह है। महिलाएं नए डिजाइन के सूट और बच्चों के लिए ट्रेंडी कपड़े खरीद रही हैं, जबकि पुरुष कुर्ता-पायजामा और पठानी सूट पसंद कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार, इस बार बिक्री में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है।

पारंपरिक ईद व्यंजनों के लिए सूखे मेवे, सेवईं और किराना सामान की दुकानों पर भी भीड़ देखी जा रही है। बाजार रंग-बिरंगी लाइटों और सजावट से जगमगा रहे हैं, जिससे त्योहार का माहौल बना हुआ है।

पहले जहां दुकानें रात 9 बजे तक बंद हो जाती थीं, वहीं अब ग्राहकों की भीड़ के कारण वे आधी रात तक खुली रह रही हैं। यातायात व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन प्रमुख चौराहों और बाजारों में मुस्तैद है।

मेरठ के भगत सिंह मार्केट, वैली बाजार, लालकुर्ती मार्केट, आबूलेन बाजार और लिसाड़ी गेट चौराहा सहित सभी प्रमुख बाजार उत्सव के रंग में रंगे हुए हैं। शहरवासी पूरे जोश और उल्लास के साथ ईद की तैयारी में जुटे हैं।

भगत सिंह मार्केट में कपड़े की दुकान चलाने वाले साकिब ने बताया कि ईद के कारण बाजार में रौनक बढ़ी है और ग्राहक सभी तरह की चीजें खरीद रहे हैं, जिससे बिक्री में इजाफा हुआ है। वहीं, कॉस्मेटिक दुकानदार मृदुल ने बताया कि ग्राहक विशेष रूप से ज्वेलरी और कॉस्मेटिक का सामान खरीदना पसंद कर रहे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts