रसियन और फ्रेंच कोर्स की मेरिट लिस्ट 25 को

Share post:

Date:


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में संचालित Advanced Diploma in Russian & Literature and Advanced Diploma in French & Literature पाठ्यक्रमों शैक्षिक सत्र 2023-24 की प्रथम वरीयता सूची (मेरिट लिस्ट) 25.09.2023 को प्रकाशित की जायेगी। प्रथम वरीयता सूची के आधार पर विश्वविद्यालय परिसर विभाग में 25.09.2023 से 27.09.2023 तक (03 कार्य दिवस) प्रवेश किये जायेंगे।

विश्वविद्यालय परिसर विभाग द्वारा विश्वविद्यालय पोर्टल पर 27.09.2023 तक समस्त प्रवेशित अभ्यर्थियों को सम्पुष्ट (कन्फर्म) सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य है। सम्बन्धित परिसर विभाग में प्रवेश लेने हेतु समस्त अभ्यर्थी अपनी लॉगइन आईडी से अपना पंजीकरण फॉर्म एवं ऑफर लेटर डाउनलोड करेंगे।

पंजीकरण फॉर्म एवं ऑफर लेटर के साथ अपने शैक्षिक प्रमाण, आरक्षण समबन्धी प्रमाण, मूल निवास, आधार आदि समस्त प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छाया प्रति संलग्न करते हुए मूल प्रमाण पत्रों के साथ सम्बन्धित विश्वविद्यालय परिसर विभाग में प्रवेश हेतु सम्पर्क करें। प्रथम वरीयता सूची में अंकित पाठ्यक्रम एवं विश्वविद्यालय परिसर विभाग आवंटित होने पर यदि अभ्यर्थी प्रवेश लेने में असमर्थ रहता है, तो ऐसे अभ्यर्थियों को ओपन मेरिट में ही प्रवेश का अवसर दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

बौद्धगया मंदिर प्रबंधन की नियमावली में न हो बदलाव

शारदा रिपोर्टर मेरठ। विश्व विरासत महाबोधि सहाविहार बौद्धगया का...

तामपान के साथ मेरठ में बदलने लगा मौसम का मिजाज

दिन में चलने लगे कूलर और एसी, रात में...

होली पर मिला महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर का उपहार

विकास भवन में प्रदेश के राज्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों ने...