spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेशपश्चिम बंगाल में ईडी की इस जगह छापेमारी, बंगाल सरकार ने सुप्रीम...

पश्चिम बंगाल में ईडी की इस जगह छापेमारी, बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब

-

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में ईडी ने मंगलवार को 10 जगहों पर छापेमारी की। ईडी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर छापेमारी की। यह छापेमारी कोयले की कथित अवैध माइनिंग और ट्रांसपोर्टेशन के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की गई। अधिकारियों ने बताया कि राज्य पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल सहित लगभग दस ठिकानों पर प्रिवेंशन आॅफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

 

यह जांच उस दूसरे कथित कोयला घोटाले के मामले से अलग है, जिसकी जांच केंद्रीय जांच एजेंसी कर रही है। इस एजेंसी ने पिछले महीने कोलकाता में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म के ठिकानों पर भी छापा मारा था। अधिकारियों ने बताया कि इस ताजा कार्रवाई के तहत किरण खान, शेख अख्तर, प्रबीर दत्ता, मिर्जा एच बेग समेत कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है।

वहीं ईडी की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि उन्हें प.बंगाल सरकार का हलफनामा आज ही मिला है। उन्हें इस पर जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया जाए। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाल दी। दरअसल, पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दाखिल करके आई-पैक कार्यालय पर छापेमारी के दौरान राज्य मशीनरी की ओर से किये गए हस्तक्षेप के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दाखिल याचिका को चुनौती दी है। राज्य सरकार ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में इसी तरह के एक मामले के लंबित होने का हवाला दिया है।

न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति विपुल पंचोली की पीठ ने 15 जनवरी को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल सरकार, राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को ईडी की याचिका पर नोटिस जारी किया था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts