Homepolitics newsआधी रात को फिर आया भूकंप

आधी रात को फिर आया भूकंप

-

नेपाल में आया 5.5 तीव्रता का भूकंप, बिहार में भी लगा झटका


एजेंसी नई दिल्ली। असम के बाद अब नेपाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेपाल में आए भूकंप की तीव्रता 5.5. रही जिसके झटके बिहार के कई इलाकों में भी महसूस किए गए। आधी रात को आए भूकंप से धरती थर-थर कांपने लगी और नींद से जागे लोगों में दहशत फैल गई। सभी रात के अंधेरे में अपने घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप आने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक के बाद एक पिछले 15 दिनों में कई भूकंप आ चुके हैं। बीती रात नेपाल में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया जिसके झटके बिहार और उसके कई इलाकों में महसूस किए गए। इसका केंद्र नेपाल में ही धरती से 10 किलोमीटर नीचे बताया गया है। आधी रात को जब सब लोग सो रहे थे तो रात के करीब 2:36 मिनट पर अचानक से धरती हिलने लगी। लोगों को समझ ही नहीं आ रहा था कि ये क्या हो रहा है।

भूकंप के तेज झटकों को महसूस कर लोगों में दहशत का माहौल था। हर कोई तुरंत अपने परिजनों के साथ घर से बाहर निकल आया। न सिर्फ नेपाल में बल्कि बिहार के लोगों का भी यही हाल था। क्योंकि भूकंप के तेज झटके वहां के भी कई इलाकों में महसूस किए गए।

दिल्ली-एनसीआर में भी लगातार भूकंप आ रहा है। वहीं बीते दिन असम में भी भूकंप आया जिससे लोगों में डर का माहौल था। हालांकि अभी तक किसी भी भूकंप के बाद फिर चाहे वो हाल का नेपाल वाला ही क्यों न हो कहीं से भी जान-माल की हानि की कोई बुरी खबर नहीं आई है। लेकिन लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि बार-बार धरती का यूं हिलना कोई बड़ी आपदा का संकेत भी हो सकता है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts