Homeउत्तर प्रदेशMeerutE-library: मवाना में खुला ई-पुस्तकालय सह अध्ययन केंद्र, अनुशासन और सुविधा पर...

E-library: मवाना में खुला ई-पुस्तकालय सह अध्ययन केंद्र, अनुशासन और सुविधा पर विशेष जोर

-

– युवाओं को मिलेगा बेहतर माहौल।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना नगर पालिका परिषद ने डॉ. भीमराव अंबेडकर सामुदायिक केंद्र, तहसील रोड पर एक आधुनिक ई-पुस्तकालय सह अध्ययन केंद्र का शुभारंभ किया है। इस केंद्र को मवाना के युवाओं के शैक्षिक और बौद्धिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

उद्घाटन के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक, अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार, जेई मूलचंद, सफाई इंस्पेक्टर राकेश कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर पालिका ने पुस्तकालय के संचालन के लिए विस्तृत नियम और व्यवस्थाएं लागू की हैं। विद्यार्थियों के लिए 100 रुपए वार्षिक पंजीकरण शुल्क और 400 रुपए मासिक शुल्क निर्धारित किया गया है। छह माह का शुल्क एकमुश्त जमा करने पर 15 दिन की छूट मिलेगी, जबकि वार्षिक शुल्क जमा करने पर एक माह की छूट प्रदान की जाएगी। पुस्तकालय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा, और प्रत्येक विद्यार्थी को प्रतिदिन एक घंटे कंप्यूटर उपयोग की सुविधा दी जाएगी।

पुस्तकालय परिसर में अनुशासन बनाए रखने के लिए कठोर नियम लागू किए गए हैं। तोड़फोड़, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, शांति भंग करना, असामाजिक गतिविधियां, अश्लील वेबसाइट खोलना, दुर्व्यवहार, तेज आवाज करना, पार्टियां या त्योहार मनाना, गुटबाजी, धूम्रपान, भोजन करना या अनावश्यक भीड़ लगाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों का प्रवेश निषेध किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

महिला विद्यार्थियों के सम्मान और मयार्दा को प्राथमिकता देते हुए सभी पुरुष विद्यार्थियों के लिए गरिमापूर्ण व्यवहार अनिवार्य किया गया है। केवल पंजीकृत विद्यार्थियों को ही प्रवेश मिलेगा; परिजनों या अन्य किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। पुस्तकालय और परिसर की सभी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगी।

नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक और ईओ राजीव कुमार ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तकालय युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमों का पालन करते हुए उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने की अपील की।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts