Homeउत्तर प्रदेशMeerutबंगाली दुर्गाबाड़ी सोसाइटी के डॉक्टर सुब्रतो सेन अध्यक्ष व अभय मुखर्जी बने...

बंगाली दुर्गाबाड़ी सोसाइटी के डॉक्टर सुब्रतो सेन अध्यक्ष व अभय मुखर्जी बने सचिव

-

प्रियंक चैटर्जी एवं सत्यजीत मुखर्जी सह-सचिव बने 


शारदा रिपोर्टर मेरठ। बंगाली दुर्गाबाड़ी  समिति की वार्षिक साधारण सभा का सफल आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता समिति के वरिष्ठ सदस्य  असित कुमार सूर ने की। इस अवसर पर सत्र 2025–26 के लिए समिति के नवीन कार्यकारिणी पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर डॉ. सुब्रोतो सेन निर्वाचित घोषित हुए। असित कुमार सूर पराजित हुए ।

कार्यकारिणी में  सचिव पद पर  अभय मुखर्जी निर्विरोध रूप से सचिव पद हेतु चुने गए। पूजा सचिव पद पर  नोबेन्दु राय चौधरी पूजा सचिव पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए।. सह-सचिव पद (2 पद) के लिए प्रियंक चैटर्जी एवं सत्यजीत मुखर्जी निर्विरोध रूप से चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के लिए अजय मुखर्जी, अल्पना चक्रवर्ती, अनुभव मुखर्जी, प्रदीप मुखर्जी, चयोनिका दास, बिप्लब दास, नोबीन बैनर्जी,अशोक भट्टाचार्य, बिजन दास, अजय मुखर्जी चुने गए ।

सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा समिति की सेवा में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

समिति के निर्वाचित सचिव अभय मुखर्जी ने जानकारी दी कि यह चुनाव चुनाव अधिकारी गोविंद विश्वास के योग्य नेतृत्व एवं दिशानिर्देशन में अत्यंत पारदर्शी, शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सुब्रोतो सेन ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि समिति की नवीन कार्यकारिणी समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति समर्पित, निष्पक्ष और सहयोगात्मक दृष्टिकोण से कार्य करेगी।

चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में  अमिताभ मुखर्जी, शुभ्रा मुखर्जी,  प्रदीप मुखर्जी,नोबेन्दु राय चौधरी,  अजय मुखर्जी, एवं अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts