HomeTrendingलोहे की रॉड से मंदिर का दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी

लोहे की रॉड से मंदिर का दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी

-

मंदिर के व्यवस्थापक को धक्का देकर भागा चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात


मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव स्थित प्रसिद्ध भैरव मंदिर में एक चोर ने दानपात्र तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली। आरोपी ने मंदिर परिसर में घुसकर लोहे की रॉड से दानपात्र तोड़ा और उसमें रखी रकम निकाल ली। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

वारदात के दौरान मंदिर व्यवस्थापक सतीश छावड़े भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध देखकर उसे पकड़ने की कोशिश की और पीछा किया। हालांकि आरोपी हाथ छुड़ाकर भागने में सफल रहा। व्यवस्थापक ने आशंका जताई कि आरोपी के पास कोई हथियार हो सकता था, इसके बावजूद उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया।

घटना गुरुवार अपराह्न करीब 4 बजे की बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। सूचना मिलने पर मीरापुर पुलिस मंदिर पहुंची और उउळश् फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

मंदिर व्यवस्थापक सतीश छावड़े के मुताबिक, वह किसी काम से बाजार गए हुए थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति मंदिर परिसर में दाखिल हुआ। सीसीटीवी फुटेज में वह मंदिर के अंदर जाता दिखाई दे रहा है। इसके बाद उसने लोहे की रॉड से दानपात्र तोड़ा और उसमें रखी नकदी निकाल ली।

नकदी निकालने के बाद आरोपी मंदिर के पीछे की ओर जाता दिखाई दिया। इसी दौरान सतीश छावड़े वहां पहुंच गए। आरोपी की गतिविधियां देखकर उन्हें शक हुआ और उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की।

सतीश छावड़े ने बताया कि उन्होंने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया और उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि उन्हें आशंका थी कि आरोपी के पास कोई हथियार हो सकता है और उसे पकड़ने के प्रयास में किसी तरह की अनहोनी हो सकती है।

व्यवस्थापक ने बताया कि आरोपी के फरार होने के बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मंदिर में लगे उउळश् कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली।

मंदिर व्यवस्थापक के अनुसार, दानपात्र को काफी समय से खोला नहीं गया था। श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और इच्छा के अनुसार इसमें रुपये डालते रहते हैं। ऐसे में चोरी के समय दानपात्र में कुल कितनी रकम थी, इसका सही आंकड़ा फिलहाल सामने नहीं आया है। दानपात्र खोले जाने के बाद ही उसमें मौजूद रकम और चोरी हुई नकदी की वास्तविक मात्रा स्पष्ट हो सकेगी।
मीरापुर पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज ली है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts