HomeTrendingStock market: घरेलू शेयर बाजारों में दो सत्र की तेजी के बाद...

Stock market: घरेलू शेयर बाजारों में दो सत्र की तेजी के बाद गिरावट, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी के हाल

-


एजेंसी, मुंबई: अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव के कारण वैश्विक बाजारों में सुस्ती के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई। BSE सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 165.3 अंक फिसलकर 76,569.59 अंक पर जबकि एनएसई Nifty 51.55 अंक की गिरावट के साथ 23,277 अंक पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में दो सत्र में तेजी रहने के बाद यह गिरावट आई है।

Sensex में शामिल 30 कंपनियों में से मारुति, सन फार्मा, एनटीपीसी, टाटा स्टील, रिलायंस और इंफोसिस के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहने वालों में शामिल रहे।

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.52 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,065.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts