Homepolitics newsडीके शिवकुमार 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

डीके शिवकुमार 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

-

– कर्नाटक में आज विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया ने राहुल गांधी के साथ अपनी भविष्य की योजनाओं और दक्षिणी राज्य (कर्नाटक) में नयी सरकार के गठन पर चर्चा की। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार 3 जून को कर्नाटक के नए सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। सिद्धारमैया के सीएम पद से इस्तीफे के बाद डीके शिवकुमार अब कर्नाटक की कमान संभालने जा रहे हैं। कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) ने मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद चल रहे राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच शनिवार को एक बैठक बुलाई है। यह बैठक कांग्रेस विधायक दल के नए नेता का चुनाव करने के लिए बुलाई गई है, जिन्हें पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है।

 

 

डीके शिवकुमार के करीबी सूत्रों के मुताबिक वह तीन जून को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ की तारीख तय करते समय शुभ मुहूर्त और राहुल गांधी की उपलब्धता का ध्यान रखा गया है। हालांकि, डीके शिवकुमार के साथ कितने लोग शपथ लेंगे, इस पर अंतिम फैसला सोमवार को लिया जाएगा। वहीं, आज शाम चार बजे होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उन्हें औपचारिक तौर पर नेता चुना जाएगा।

आज होगी अहम बैठक-

सीएलपी की बैठक शाम 4 बजे विधान सौध के कॉन्फ्रेंस हॉल में शुरू होगी। सिद्धारमैया, जो वर्तमान में कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं, बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार, एआईसीसी के महासचिव एवं कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, विधान परिषद में सदन के नेता एन.एस. बोस राजू तथा पार्टी के सभी कार्यकारी अध्यक्ष बैठक में मौजूद रहेंगे। इसकी घोषणा कांग्रेस विधायक दल के सचिव और विधायक अल्लामप्रभु पाटिल ने की।

सिद्धारमैया की राहुल से मुलाकात

कर्नाटक के सीएम पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की थीं। सोनिया गांधी के आवास 10, जनपथ पर राहुल गांधी के साथ हुई बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जाता है कि सिद्धारमैया ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष से कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का अपना वादा पूरा कर दिया है, जिससे कर्नाटक में सत्ता हस्तांतरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts