Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: तांत्रिक के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पर किया प्रदर्शन

मेरठ: तांत्रिक के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पर किया प्रदर्शन

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित कालिया गढ़ी में तांत्रिक से परेशान लोगों ने शनिवार को भी एसएसपी ऑफिस पर सैकड़ो की तादाद में पहुंचकर प्रदर्शन कर दिया। प्रदर्शन करने वाले लोगों का आरोप था कि तांत्रिक मीट के टुकड़े कॉलोनी में मौजूद मंदिर के सामने डालकर क्षेत्र में गंदगी फैला रहा है। विरोध करने पर आरोपी लोगों को धमकी देता है। आरोप था कि थाना पुलिस शिकायत के बाद भी आरोपी पर कार्यवाही नहीं कर रही है।

 

शनिवार को कालिया गढ़ी के रहने वाले सैकड़ों लोग एसएसपी आॅफिस पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए बताया कि जागृति विहार स्थित कालियागढ़ी में बाबा मोहन राम मंदिर मौजूद है, जो ट्रस्ट के रूप में पंजीकृत है। मंदिर के महंत रवि कुमार ने बताया कि मंदिर के सामने विजेंद्र तंत्र विद्या का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि आरोपी मंदिर के सामने ही मुर्गा बकरा बनाकर अपने साथ-साथ अपने पास आए लोगों को भी खिलाता है और अवशेष मंदिर के सामने फेंक देता है, जिससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है।

महंत रवि कुमार ने बताया कि आरोपी का कुछ क्षेत्र के लोगों ने विरोध किया था। जिन्होंने विरोध किया था आरोपी ने अपने गुंडों के साथ मिलकर उनसे मारपीट कर दी थी। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी पर कार्यवाही नहीं की।

महंत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ क्षेत्र के लोग शुक्रवार को भी एसएसपी आॅफिस पहुंचे थे, लेकिन उसके बाद भी आरोपी के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई, इसी को लेकर क्षेत्र के लोग शनिवार को फिर एसएससी ऑफिस पहुंच गए और प्रदर्शन करते हुए आरोपी पर कार्यवाही की मांग की। मामला संज्ञान में आने पर अधिकारियों ने पीड़ित लोगों को कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts