Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: खस्ताहाल रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग

मेरठ: खस्ताहाल रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग

-

– फतेहउल्लापुर के रहने वाले क्षेत्रवासियों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। खस्ताहाल रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग को लेकर सोमवार को फतेहउल्लापुर के रहने वाले दर्जनों क्षेत्रवासियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि, उनके यहां का रास्ता बेहद खस्ताहाल है। कच्चा रास्ता बना होने के कारण जरा सी बारिश होने पर सड़कें जलमगन हो जाती है और यहां से क्षेत्रवासियों का निकलना बेहद दुभर हो जाता है। उन्होंने कहा कि, खास तौर पर बच्चों और महिलाओं को यहां से निकलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

प्रदर्शन कर रहे क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि, वह सभी लोग इस समस्या के समाधान के लिए स्थानीय पार्षद मौहम्मद शरीफ को कई बार अवगत करा चुके हैं। लेकिन बार-बार शिकायत दर्ज करने के बावजूद ना तो स्थानीय पार्षद मौहम्मद शरीफ और ना ही नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी स्थानीय क्षेत्रवासियों की कोई सुनवाई कर रहे है। जिसके चलते क्षेत्रवासियों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts