Homeउत्तर प्रदेशMeerutनई सर्किट दर में मूल्यांकन लागू करने की मांग

नई सर्किट दर में मूल्यांकन लागू करने की मांग

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। हापुड रोड स्थित ग्रामों और नगरीय क्षेत्रों में नई सर्किल दर में मूल्यांकन को लागू करने को लेकर जाहिदपुर के दर्जनों सदस्य सोमवार को कलेक्ट्रट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि, जाहिदपुर के ग्रामीणों को बीती ज्ञात हुआ है कि, वर्ष 2025-26 में प्रस्तावित सर्किल रेट सूची में ग्राम बुढेरा जाहिदपुर की भूमि की दरों में कोई बढोत्तरी नहीं की गई है। जिस पर ग्रामीण अपनी आपत्ति दर्ज करवा रहे है।

उन्होंने कहा कि, भूमि खसरा संख्या 238/3 स्थित ग्राम बुढेश जाहिदपुर क्षेत्र के अन्तर्गत आबादी क्षेत्र की भूमि है। उपरोक्त ग्रामों मुख्य सडक के विकास के लिए सरकार द्वारा 44 यी वाहिनी पीएसी फल/सब्जी मंडी जो कि हापुड रोड एक्सप्रेस-वे सिक्स लेन का निर्माण कराया गया है। जबकि, नेशनल हाईवे एक्सप्रेस-वे बनाये जाने से ग्रामों का काफी विकास हुआ है और यहां यह भी उल्लेखनीय है कि, मूल्यांकन सूची में 2022-2023 के बाद से आज तक कोई बढोत्तरी नहीं की गई है।

जबकि वर्ष 2016 से उपरोक्त ग्रामों के नजदीक से गंगा एक्सप्रेस-वे व नेशनल हाईवे बनाए जा चुके है। जबकि, निर्मित हाईवे के दोनों तरफ स्कूल इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज पेट्रोल पंप शादी करने के लिए फार्म हाउस होटल बने हुए हैं और सब्जी मंडी जो हापुड़ रोड पर बनी हुई है। इस कारण यहां के बाजारी मूल्य सर्किल रेट से बहुत ज्यादा कई गुना बढ़ चुके है। इसलिए सर्किल रेट का रिवाइज किया जाना आवश्यक है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts