Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: सीएम से की भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मेरठ: सीएम से की भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग

-

– मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा।


शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। नवयुग आवास सहकारी समिति के तहत कई प्लाटों पर कब्जा कर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया।

पीड़ितों संगीता शर्मा, राजबीर शर्मा, प्रवीण, मोहित बन्धु, मिथलेश शर्मा, पूनम रानी ने बताया कि सतीश तेवतिया, नरेन्द्र सिंह तोमर, राम नरेश तोमर जो कि नवयुग सहकारी आवास समिति के फर्जी पदाधिकारी है। उन्हें पुलिस प्रशासन, मंत्रियों, नेताओं (पक्ष-विपक्ष) के द्वारा संरक्षण देकर समिति में 50 करोड का घोटाला कराया गया। पीड़ित, बुजुर्गों, महिलाओं, विकलांग व्यक्तियों के 40-50 प्लाट पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कब्जा कर अपने रिश्तेदारों को बेच दिए गए। जिसके साक्ष्य पीडितों के पास होने के बावजूद निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है।

मेरठ के पूर्व कमिशनर प्रभात कुमार द्वारा सिंह घोटाले की जांच आख्या को उनके स्थानांतरण के बाद अधिकारी दबा गए और कार्रवाई नहीं की।

वहीं दूसरी ओर अपर आवास आयुक्त/अपर निबन्धक विनय कुमार मिश्र ने जिलाधिकारी को पत्र भेजते हुए इस प्रकरण में जांच आख्या मांगी है। पत्र में कहा है कि पीड़ितों द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई थी। जिसके संबंध में 17नवंबर 2023 को पत्र लिखकर जांच आख्या मांगी गई थी। लेकिन वह आज तक भी प्राप्त नहीं हुई। अब एक बार फिर से जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जांच आख्या मांगी गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts