Homeउत्तर प्रदेशMeerutस्किन-फ्रेंडली और बैक्टीरिया-फ्री गुलाल की मांग

स्किन-फ्रेंडली और बैक्टीरिया-फ्री गुलाल की मांग

-

– गुलाल बम और सिलेंडर बने युवाओं की पहली पसंद, लड्डू गोपाल के लिए छोटी पिचकारी का भी है ट्रेंड।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर के बाजारों में होली की रौनक अब साफ दिखाई देने लगी है। दुकानदारों ने त्योहार को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और इस बार ग्राहकों के लिए कई नए और आकर्षक आइटम बाजार में उतारे गए हैं। दुकानदारों के अनुसार, पारंपरिक रंगों के साथ-साथ इस बार अलग-अलग डिजाइन और आकार की नई पिचकारियां ग्राहकों को खूब लुभा रही हैं। शॉवर पिचकारी, छोटे पैक में गुलाल और विभिन्न पैकिंग में रंगों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है।

 

 

इस बार गुलाल बम, गुलाल सिलेंडर और गुलाल गन खास ट्रेंड में हैं। बताया जा रहा है कि इस तरह के आइटम मथुरा-वृंदावन के मंदिरों की होली में इस्तेमाल किए जाते हैं, जिससे युवाओं में इनकी खास डिमांड देखी जा रही है।

बाजार में एक नया धार्मिक ट्रेंड भी नजर आ रहा है। बड़ी संख्या में लोग अपने ठाकुर जी और लड्डू गोपाल के लिए छोटी पिचकारी और बाल्टी खरीदने पहुंच रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि लड्डू गोपाल की पिचकारी की विशेष मांग है। जो श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन नहीं जा पाते, वे यहीं से अपने आराध्य के लिए होली का सामान खरीद रहे हैं।

खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। केमिकल युक्त रंगों से त्वचा और बालों को होने वाले नुकसान को देखते हुए इस बार हर्बल और आॅर्गेनिक रंगों की मांग भी बढ़ी है।

दुकानदारों के मुताबिक, स्किन-फ्रेंडली और बैक्टीरिया-फ्री आॅर्गेनिक गुलाल उपलब्ध है। नवजात बच्चों के लिए विशेष फ्रूट कलर भी बाजार में आए हैं। इनमें स्टार फ्रूट से बना हैंड-रब्ड आॅर्गेनिक रंग भी शामिल है, जिसे पूरी तरह सुरक्षित और प्राकृतिक बताया जा रहा है।

कुल मिलाकर, इस बार होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि नए ट्रेंड और सुरक्षित विकल्पों के साथ उत्साह और आस्था का भी पर्व बनती नजर आ रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts