Homeउत्तर प्रदेशBaghpatबडौत: दिल्ली पुलिस के दरोगा और साथी की गिरफ्तारी की मांग

बडौत: दिल्ली पुलिस के दरोगा और साथी की गिरफ्तारी की मांग

-

बड़ौत में ग्रामीणों ने थाने में किया हंगामा
युवती से गैंगरेप करने का आरोप


बडौत। बड़ौत में चांदी नगर क्षेत्र के एक गांव में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में दिल्ली पुलिस के दरोगा समेत दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों ने थाने में हंगामा किया। आरोप लगाया कि आरोपी दिल्ली पुलिस में दरोगा है। इस वजह से यूपी पुलिस आरोपी को बचाने में जुटी हुई है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी।

चांदीनगर थाने पहुंचे एक गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने हंगामा किया। उन्होंने बताया कि चार दिसंबर को शादी समारोह में जा रही युवती को बहाने से अपने घर में बुलाकर दिल्ली पुलिस के दरोगा रविंद्र और उसके साथी जयदेव ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद युवती को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।

इसके बाद आरोपी पक्ष पीड़िता के परिवार पर समझौता करने का दबाव बना रहा है। साथ ही समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने पीड़िता के बयान दर्ज कराने की मांग की। इस मामले में पीड़ित पक्ष एसपी से मिला।

चांदीनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाएंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts