नई दिल्ली: जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब की कथित PDF लीक मामले में दिल्ली पुलिस ने पेंगुइन इंडिया को नोटिस भेजकर जांच तेज कर दी है। पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब Four Stars of Destiny पर जारी विवाद के बीच दिल्ली पुलिस ने पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया को नोटिस भेजा है। यह नोटिस उस समय जारी किया गया जब सोशल मीडिया और कुछ वेबसाइटों पर इस किताब की कथित प्री-प्रिंट कॉपी के प्रसार की खबरें सामने आईं। पुलिस ने पुष्टि की कि एक PDF कॉपी, जो कथित तौर पर पेंगुइन द्वारा तैयार की गई थी, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध मिली है।



