HomeTrendingदिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हादसा, महिला की मौत -

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हादसा, महिला की मौत –

-

मुजफ्फरनगर आते समय बाइक असंतुलित, अस्पताल में मृत घोषित


मुजफ्फरनगर। दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बरला चौकी क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में उत्तराखंड के कलियर रुड़की निवासी एक महिला की मौत हो गई। महिला मुजफ्फरनगर किसी काम आकर वापस उत्तराखंड कलियर शरीफ अपने घर जाते समय यह हादसा हुआ तभी देर रात पुरकाजी के निकट मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। आज सुबह डॉक्टर ने की मृतक घोषित।।

संतुलन बिगड़ने से महिला सड़क पर जा गिरी और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही छपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। छपार थानाध्यक्ष मोहित चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मोटरसाइकिल असंतुलित होने के कारण महिला सड़क पर गिरी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts