Homeन्यूज़फैक्टरी में काम करते समय घायल हुए कर्मी की मौत

फैक्टरी में काम करते समय घायल हुए कर्मी की मौत

-


साहिबाबाद। साइट चार औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करते समय 32 वर्षीय कर्मी वीरेंद्र निवासी आयाद नगर बाबूगढ़ हापुड़ घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान कर्मी की मौत हो गई।

वीरेंद्र साइट चार औद्योगिक क्षेत्र की स्पेशल टूल फैक्टरी काम करते थे। फैक्टरी में रविवार को काम करने के दौरान मशीन के पुर्जे की चपेट में आ गए। वीरेंद्र सिर में चोट लगने और पसली टूटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्टाफ ने घायल वीरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान वीरेंद्र की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की ओर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया।

डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि परिजन की ओर अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts