spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homemausamमेरठ में साफ मौसम के साथ बढ़ा दिन का तापमान

मेरठ में साफ मौसम के साथ बढ़ा दिन का तापमान

-

– धूप के सामने बे असर दिखी घटा, मौसम शुष्क बना रहने की संभावना।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आने लगा है। सुबह के समय आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे लोगों को बारिश की संभावना भी दिखाई दी। हालांकि, दोपहर होते-होते मौसम साफ हुआ और तेज धूप निकलने से दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

 

 

इन दिनों सुबह के समय हल्की ठंडक के साथ ठंडी हवाओं का असर महसूस किया गया। बादलों के कारण सूरज की किरणें कमजोर रहीं, जिससे लोगों को ठंड से पूरी तरह राहत नहीं मिल सकी। कई इलाकों में लोग सुबह-शाम अभी भी गर्म कपड़ों में नजर आए। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में इस तरह का उतार-चढ़ाव सामान्य है।

दोपहर में लोग धूप का आनंद लेते नजर आए और ठंड से कुछ राहत महसूस की। हालांकि, शाम होते-होते तापमान में गिरावट आई और एक बार फिर हल्की ठंड का असर बढ़ गया। न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं देखा गया, जिससे सुबह और रात के समय ठंड बनी हुई है।

मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन किसी बड़े बदलाव या बारिश की संभावना कम है। दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात और सुबह के समय हल्की ठंड बनी रहेगी। विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि मौसम के इस बदलाव को देखते हुए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें और दिन में धूप का लाभ उठाएं। फरवरी के अंत तक मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts