Homeउत्तर प्रदेशMeerutडीएवी में खो-खो, क्रिकेट व हॉकी टीम नेशनल के लिए चयनित

डीएवी में खो-खो, क्रिकेट व हॉकी टीम नेशनल के लिए चयनित

-


शारदा न्यूज, मेरठ। डीएवी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय स्पोर्ट्स स्टेट लेवल अंडर 14, 17 व 19 के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने विजय हासिल की।

प्रतियोगिता में अतिथियों के रूप में प्रो. डा. वीरेंद्र चौधरी (विभागाध्यक्ष खेल विभाग मेरठ कॉलेज) व अविनाश (प्रिंसिपल व डायरेक्टर ब्लॉसम स्कूल) उपस्थित रहे।
डा. अल्पना शर्मा क्षेत्रीय अधिकारी यूपी जोन ए के दिशा निर्देश में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

डीएवी स्पोर्ट्स स्टेट लेवल 2023 अंडर 14,17 व 19 में क्रिकेट में अंडर 14 डीएवी साहिबाबाद विजेता, डीएवी रसूलपुर उपविजेता, अंडर 17 डीएवी मेरठ विजेता, डीएवी साहिबाबाद उपविजेता, अंडर 19 डीएवी खड़िया विजेता और डीएवी बृजविहार उपविजेता रहा।

हॉकी में अंडर 17

डीएवी मेरठ तथा अंडर-19 डीएवी रसूलपुर विजयी रहा।
फुटबॉल में अंडर-14 डीएवी बबराला एक गोल से डीएवी परासी से जीती। अंडर-17 वर्ग में डीएवी गेल दो गोल से डीएवी परासी से जीती। अंडर-19 में डीएवी नोएडा की टीम दो गोल से डीएवी बबराला से जीती।

वॉलीबॉल में अंडर-17 डीएवी मुजफ्फरनगर तथा डीएवी चंद्र नगर के बीच मैच में डीएवी मुजफ्फरनगर विजयी रहा। अंडर-19 वर्ग में डीएवी पिलखुवा तथा डीएवी प्रताप विहार के बीच हुए मैच में डीएवी प्रताप विहार विजयी रहा।

बैडमिंटन में अंडर-14 डीएवी नोएडा, अंडर-17 डीएवी ओबरा व अंडर-19 डीएवी रॉबर्ट्सगंज विजयी रहा।

खो-खो में अंडर-14 डीएवी टांडा विजेता तथा डीएवी साहिबाबाद उपविजेता, अंडर-17 डीएवी परासी विजेता तथा डीएवी प्रताप विहार उपविजेता रहा।

खेल प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts