Homeउत्तर प्रदेशMeerutसिलाई कढ़ाई सीख कर आत्मनिर्भर बनेगी बेटियां

सिलाई कढ़ाई सीख कर आत्मनिर्भर बनेगी बेटियां

-


मेरठ। सेवा भारती मेरठ महानगर द्वारा संचालित सेवा भारती स्वावलंबन सिलाई केंद्र जाहिदपुर मेरठ में सिलाई के छः माह के व्यवसायिक प्रशिक्षण पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया l

 

सतीश चंद्रा जी विभाग अध्यक्ष सेवा भारती एवं नवीन चंद्र अग्रवाल जी अध्यक्ष पूर्वी महानगर सेवा भारती द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l

 

 

50 शिक्षार्थी बेटियों ने सिलाई का 6 माह का व्यवसायिक प्रशिक्षण पूरा किया है इस उपलक्ष में गुरुवार को सभी शिक्षार्थी बेटियों को व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रतिभा सम्मान मैडल एवं सिलाई प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भेंट कर सेवा भारती द्वारा सम्मानित किया गया l सी ए पुनीत कुमार द्वारा आज दो सिलाई मशीन है इस केंद्र पर भेंट की गई l

 

महानगर अध्यक्ष छविंद्र सैनी जी ने कहा सिलाई कढ़ाई सीख कर आत्मनिर्भर बनेंगी बेटिया l मुकेश सैनी सहसचिव सेवा भारती ने कहा अब सरकार भी उच्च शिक्षा डिग्री लेने वाली छात्राओं को रोजगार पूरक शिक्षा देने के लिए गंभीर हुई हैl सरकार द्वारा भी प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन के तहत सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है ताकि बेटियां आत्मनिर्भर बन सकें l कार्यक्रम में सभी शिक्षार्थी बेटियों के माता-पिता भी उपस्थित थे l

 

विभाग अध्यक्ष सतीश चंद्र जी ने कहा सेवा भारती मेरठ महानगर द्वारा महानगर में इस समय 56 प्रकल्प चल रहे हैं इसमें अट्ठारह प्रकल्प सिलाई केंद्र के हैं, इस प्रकल्प के संरक्षक मोहित अग्रवाल जी ने कहा सेवा भारती का उद्देश्य है कि बेटियां सिलाई कढ़ाई का व्यवसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना स्वयं का रोजगार कर सकती हैं l सेवा भारती पूर्वी महानगर के अध्यक्ष नवीन चंद्र अग्रवाल जी द्वारा इस केंद्र का शुभारंभ किया गया था l बेटियों को सिलाई का बेहतरीन प्रशिक्षण देने वाली वाली अध्यापिका उषा जी को भी सम्मानित किया गया l

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts