Homeदेशछत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बांध टूटने से मचा हाहाकार, सास बहू समेत...

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बांध टूटने से मचा हाहाकार, सास बहू समेत अब तक तीन की मौत

-

  • बांध टूटा, सास बहू समेत तीन की मौत।

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक बांध टूटने हाहाकार मच गया। जलाशय में भरा पानी रास्ते में आने वाले 2 घरों को अपने साथ बहा ले गया। इस घटना में 7 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जिनमें 6 लोग एक ही परिवार के हैं। पुलिस ने देर रात तीन लाशें बरामद कर ली। मृतकों में सास-बहू भी शामिल हैं। वहीं, तीन बच्चों समेत 1 ग्रामीण अभी तक लापता है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

बांध टूटने की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। गांव के लोग भी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। यह हादसा बलरामपुर के विश्रामनगर स्थित धनेशपुर गांव का है। 1980-81 में यहां जलाशय बनाने के लिए बांध का निर्माण किया गया था। बलरामपुर में स्थित यह बांध दोनों तरफ से पहाड़े से घिरा हुआ है। लगभग 10-12 साल पहले यह जलाशय लीक होने लगा था, जिसकी मरम्मत करवाई गई थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts