HomeCRIME NEWSमेरठ में महिला पर उस्तरे से हमला, कटा गाल, हालत गंभीर, अस्पताल...

मेरठ में महिला पर उस्तरे से हमला, कटा गाल, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

-

मेरठ में महिला पर उस्तरे से हमला, कटा गाल, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती


शारदा न्यूज़, संवाददाता ।


 

  • मेरठ में महिला का उस्तरे से गाल काटा।

  • आरोपी का पत्नी से विवाद सुलझाने पहुंची थी पड़ोसी

  • बहस होने पर किया हमला।

  • आरोपी हुआ फरार।

मेरठ में पत्नी के विवाद का निस्तारण कराने के दौरान पति ने पड़ोसी महिला का उस्तरे से गाल काट दिया। महिला को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। महिला के परिवार ने आरोपी व उसके दोस्त के खिलाफ तहरीर दी है।

 

 

दरअसल पूरा मामला ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर तीन में रहने वाली साजिया ने अपनी बेटी सानिया की शादी 11 माह पहले तारापुरी निवास इंतजार के साथ की थी। शादी के बाद से इंतजार ने दहेज के लिए सानिया को परेशान करना शुरू कर दिया। परिवार के लोगों ने इंतजार को समझाने का प्रयास भी किया। लेकिन उसने परेशान करना बंद नहीं किया। जिस वजह से सानिया अपने मायके आ गई। लेकिन इंतजार सानिया से मारपीट करने ससुराल पहुंच गया। हंगामा होने पर पड़ोस में रहने वाली वरीशा पत्नी शाहिद आ गई। वही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

उसने दंपति के बीच समझौता करा दिया। इसी बात पर वरीशा की इंतजार से कहासुनी हो गई। आरोप है कि वरीशा से बदला लेने के लिए इंतजार ने अपने साथी इफ्तिखार के साथ मिलकर वरीशा को रोक लिया और अभद्रता करते हुए उस्तरे से गाल काट दिया। महिला को लहूलुहान हालत में देख आरोपी फरार हो गए।

 

सीओ ब्रह्मपुरी सुचिता सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts