मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में रिश्तों में कत्ल से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Share post:

Date:

  • नवनिर्मित लोहिया नगर थाना क्षेत्र में पहले कत्ल से सनसनी,
  • आरोप है नशेड़ी पति ने गृह क्लेश के बाद पत्नी की चुन्नी से गला दबाकर की हत्या !

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। चार बच्चों की मां रेशमा की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई जिसके बाद पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोप है नशेड़ी पति ने गृहकलेश के चलते अपनी ही पत्नी का कत्ल कर डाला। अहम बात यह है कि नवनिर्मित लोहिया नगर थाना क्षेत्र का यह पहला कत्ल का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल पूरा मामला मेरठ के थाना लोहिया नगर क्षेत्र का है। जहां महबूब और रेशमा की शादी 3 साल पहले हुई थी। रेशमा की यह दूसरी शादी है और अब वह चार बच्चों की मां थी। परिजनों के मुताबिक रेशमा और महबूब में अक्सर गृह क्लेश रहता था। माना जा रहा है कि इसी के चलते नशे के शिकार महबूब ने रेशम की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। महिला के परिजनों ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और सबूत इकट्ठा करना शुरू कर दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

हस्तिनापुर महोत्सव : बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समां बांधा

हस्तिनापुर के 76वें पुनर्निर्माण दिवस पर महोत्सव का आयोजन शारदा...

7 गेंदों में खत्म हो गई रोहित की पारी

नागपुर। टेस्ट और रणजी में बुरी तरह से फ्लॉप...

है बहुत अंधियारा, अब सूरज निकलना चाहिए

पीएम मोदी का खरगे पर कटाक्ष एजेंसी नई दिल्ली। राष्ट्रपति...

पहले भी भारतीयों को किया गया है डिपोर्ट

राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर एजेंसी नई दिल्ली:...