संभल: महिला रिश्तेदार से युवक ने की दरिंदगी

Share post:

Date:


संभल। जुनावई थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते तीन माह पहले महिला को घर में अकेली देख रिश्तेदार ने दुष्कर्म कर उसका वीडियो और फोटो खींच लिए। घटना के बारे में दूसरे को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। अब आरोपी ने फेसबुक पर वीडियो और फोटो वायरल कर दिया।

 

महिला ने आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। जुनावई थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला कुछ दिन पहले अपनी मौसेरी बहन के यहां बहजोई थाना क्षेत्र के गांव में गई थी। वहां मौसेरी बहन का रिश्ते का देवर उस पर गंदी नजर रखने लगा। कुछ समय बाद महिला वापस घर लौट गई।

 

इसके बाद आरोपी ने महिला के गांव में आना जाना शुरू कर दिया। पांच नवंबर महिला घर पर अकेली थी। उसकी मां किसी काम से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने महिला को कमरे में खींच कर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो और फोटो भी बना लिया। किसी को बताने पर फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी।

 

पीड़िता ने सारी घटना अपनी मां को बताई। जिस पर पीड़िता की मां ने आरोपी के घर शिकायत की। आरोप है कि युवक के परिवार वालों ने उनके साथ गाली-गलौज की। इतना ही नहीं आरोपी ने फोटो वीडियो फेसबुक पर वायरल कर दिए। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

हस्तिनापुर महोत्सव : बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समां बांधा

हस्तिनापुर के 76वें पुनर्निर्माण दिवस पर महोत्सव का आयोजन शारदा...

7 गेंदों में खत्म हो गई रोहित की पारी

नागपुर। टेस्ट और रणजी में बुरी तरह से फ्लॉप...

है बहुत अंधियारा, अब सूरज निकलना चाहिए

पीएम मोदी का खरगे पर कटाक्ष एजेंसी नई दिल्ली। राष्ट्रपति...

पहले भी भारतीयों को किया गया है डिपोर्ट

राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर एजेंसी नई दिल्ली:...