रोहटा: चोरो ने आधा दर्जन ट्यूबवेलों को बनाया निशाना, विद्युत मोटर व स्टार्टर चोरी

Share post:

Date:


शारदा न्यूज़, रोहटा। थाना क्षेत्र के ग्राम अमानुल्लापुर के जंगल में बुधवार की रात अज्ञात चोरो ने आधा दर्जन ट्यूबवेलों में कंबल कर विद्युत मोटर, स्टार्टर चोरी कर लिए। पीड़ित किसानों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस मौका मुआयना कर लोट आई।

 

गांव अमानुलापुर निवासी भाजपा नेता मनोज चौधरी पुत्र रतिपाल और अन्य किसानो सेंसर पाल पुत्र जहान सिंह, राजीव पुत्र बृजपाल सिंह, अशोक पुत्र धर्मवीर,बलवीर पुत्र जहांन सिंह ,प्रहलाद पुत्र अभिराम, श्यामवीर पुत्र करतार सिंह के खेतो में स्थित नलकूपों पर लगे विद्युत मोटर व स्टार्टर को बीती रात अज्ञात चोर कुंबल व गेट तोड़कर चोरी कर ले गए। जब किसान सुबह को अपने खेतो पर गए। तो वह यह देख दंग रह गए। ओर घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर लोट आई।

 

 

किसानो का कहना है कि घटना की तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की है। किसानो का आरोप है। कि दस दिन पूर्व भी कई किसानो की नलकूपों से चोरो ने चोरी की थी। ओर इसकी सूचना थाना पुलिस को दी थी। लेकिन कोई कार्यवाही अमल में नही लाई गई। जिसके चलते चोरो ने बीती रात फिर से चोरी की घटना को अंजाम दे दिया है। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related