MEERUT CRIME: बीवी के रहते दूसरी औरत से किया “निकाह” ,घर पहुंचकर दोनों को देख बीवी के उड़ गये होश

Share post:

Date:

मेरठ– मेरठ में एक महिला ने पति के अवैध संबंधों का विरोध किया तो, पति और उसके साथ आई महिला ने उसकी पिटाई कर दी। महिला ने पुलिस से शिकायत पर की तो आरोपी पति और महिला घर से फरार हो गए।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इत्तेफाक नगर की रहने वाली तबस्सुम ने बताया कि 10 साल पहले शाहिद नाम के व्यक्ति के साथ उसकी शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं।  काफी समय से उसके पति के एक महिला से अवैध संबंध चल रहे थे। पता चलने के बाद से ही तबस्सुम आरोपी पति का विरोध कर रही थी।

पीड़ित महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि सोमवार (21 अक्टूबर) देर रात उसका पति एक महिला से निकाह कर उसे घर ले आया। महिला शादी के जोड़े में थी। पति के दूसरे निकाह की जानकारी से घर में कोहराम मच गया। इस दौरान आरोपी पति ने अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ मिलकर पत्नी तबस्सुम पिटाई कर दी। जिससे तबस्सुम घायल गयी। महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत की तो, आरोपी पति पुलिस के आने से पहले ही नई नवेली दुल्हन के साथ मिलकर तबस्सुम को धक्का देकर घर से भाग गया।

पीड़ित महिला की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस दोनों की तलाश में जुट गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related