spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशसीएम योगी से इंसाफ मांगते हुए दंपति ने पिया जहर, हालत गंभीर

सीएम योगी से इंसाफ मांगते हुए दंपति ने पिया जहर, हालत गंभीर

-

  • वीडियो बनाते हुए दंपती ने पीया जहर, एसडीएम-चेयरमैन पर लगाए आरोप।
  • पति-पत्नी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

पीलीभीत। बरखेड़ा कस्बा निवासी दंपती ने बृहस्पतिवार सुबह विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहर पीने से पहले पति-पत्नी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। पीड़ित ने एसडीएम बीसलपुर, नगर पंचायत चेयरमैन बरखेड़ा और एक ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बरखेड़ा निवासी इसरार और उनकी पत्नी के वायरल वीडियो में इसरार कहते हैं कि मैं और मेरी पत्नी आज इतने मजबूर हो गए हैं कि हम दोनों जहर पी रहे हैं। आरोप लगाया कि एसडीएम बीसलपुर, बरखेड़ा नगर पंचायत चेयरमैन और ठेकेदार मोईन ने इतना परेशान किया है कि यह कदम उठाना पड़ा। वीडियो में बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व नगर पंचायत बरखेड़ा में हो रहे भ्रष्टाचार के संबंध में खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान मुख्यमंत्री ने लिया था।

इसरार ने कहा कि इसी को लेकर इन लोगों ने 19 मई की रात मुझ पर मुकदमा लिखवा दिया। कई अन्य तरह से भी परेशान किया गया। शिकायत पर घर पहुंची पुलिस ने हमारे ही परिवार को परेशान किया। हम जहर पीकर जान दे रहे हैं। योगी जी हमें इंसाफ मिलना चाहिए। वीडियो में पति-पत्नी जहर पीते भी दिखते हैं। वीडियो वायरल हुआ तो परिजन और सगे संबंधियों को जानकारी मिली। आनन-फानन दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एसडीएम बीसलपुर नागेंद्र पांडेय ने कहा कि दंपती के वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। थानाध्यक्ष बरखेड़ा को जांच करने के लिए कहा है। सभी आरोप निराधार हैं। इस तरह का कोई मामला नहीं है।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने कहा कि मामला जानकारी में आया है। हमारा इससे कोई मतलब नहीं है। ठेकेदार से कुछ मांगा होगा, उसने मुकदमा लिखाया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts