spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, January 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutहड़ताल पर गए निगम कर्मचारी, भाजपा पार्षद की गुंडाई के विरोध में...

हड़ताल पर गए निगम कर्मचारी, भाजपा पार्षद की गुंडाई के विरोध में आंदोलन, शहर की सफाई चरमराई

-

  • न लगी झाड़ू और ना उठा कूड़ा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बीजेपी पार्षद रविन्द्र के लाइसेंसी पिस्टल से नगर निगम की डिपो में घुसकर चालक अविनाश को गोली मारने की गुंडई से गुस्साए सफाई कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल से मेरठ शहर और 90 वार्डो की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। ना तो गली मोहल्लों से कूड़ा उठा और न ही मेरठ नगर निगम की तीन डिपो से डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी ही निकली।

शहर में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। सफाई कर्मचारी भी झाड़ू लगाने नहीं आए। नगर निगम की वाहन डिपो में वाहनों के पहिए थमे रहे। नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ, नगर निगम कर्मचारी संघ और जल मल कर्मचारी संघ सहित सभी यूनियन इस हड़ताल में शामिल हैं। शहर से कूड़ा ना उठने से लोगोंको तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम में बुलाई गई गेट मीटिंग में कर्मचारी आज ये तय करेंगे की हड़ताल कितने दिन जारी रखनी हैं या फिर नहीं, लेकिन इतना साफ है कि साथी कर्मचारी अविनाश को बीजेपी पार्षद के गोली मारने की घटना से कर्मचारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है

कर्मचारी उनपर भड़क भी उठे। सबसे बड़ी बात ये है कि नगरायुक्त सौरभ गंगवार, अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार, अपर नगरायुक्त पंकज कुमार, अपर नगरायुक्त लवी त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत की और हर मदद का भरोसा जताया, लेकिन प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर हरपाल सिंह का घटनास्थल पर ना आना किसी कहानी की तरफ ईशारा कर रहा है। घटना के 24 घंटे बाद प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर हरपाल सिंह सूरजकुंड डिपो पहुंचे जहां कर्मचारी उनपर भड़क उठे और जब सवाल पूछा कि कल कहां थे तो बगले झांकने लगे। सफाई दे रहे थे मै मेडिकल गया था घायल अविनाश को देखने लेकिन मौके पर क्यों नहीं आए तो खामोश हो गए।

आरोपी पार्षद दो साथियों सहित गिरफ्तार

नगर निगम की वाहन डिपो में घुसकर चालक अविनाश को गोली मारने और कई राउंड फायरिंग करके दहशत फैलाने के आरोपी बीजेपी पार्षद रविन्द्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी अंकुश पंडित और अखिल डागर की भी गिरफ्तारी हो गई, जबकि बाकी पांच आरोपियों रविन्द्र नागर, नकुल गुर्जर, रजत कुमार, बंटी और चेतन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। सबसे बड़ी बात ये है बीजेपी पार्षद रविन्द्र ने अपने साथियों के साथ जिस तरीके से सूरजकुंड की डिपो में कई राउंड फायरिंग करके खौफ बरपाया उसे साफ है कि वो पूरी प्लानिंग से पहुंचा था। रवींद्र के साथी भी हथियारों से लैस थे। जिस तरीके से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई उसमें कई अन्य कर्मचारी भी चपेट में आ सकते थे और ये मामला लागतार तूल पकड़ता जा रहा है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मोबाइल बंद करके बैठ गए थे प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी

सूरजकुंड डिपो में बीजेपी पार्षद रविन्द्र के डिपो चालक अविनाश को गोली मारने जैसे बड़े गोलीकांड के बाद मेरठ नगर निगम के प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर हरपाल सिंह सवालों के घेरे में हैं। इतनी बड़ी घटना होने पर भी प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर हरपाल सिंह ने मौके पर जान जरूरी नहीं समझा, बल्कि अपना मोबाइल भी स्विच्ड आॅफ कर लिया। कर्मचारी फोन मिलाते रहे और डॉक्टर हरपाल सिंह का नबर बंद आता रहा। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर हरपाल सिंह को किस बात का डर था। वो नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के मुखिया हैं लेकिन बावजूद इसके वो सूरजकुंड डिपो में आने के बजाय अपना मोबाइल बंद करके क्यों बैठ गए। उन्हें अपने कर्मचारी चालक अविनाश की चिंता क्यों नहीं हुई, क्यों मौके पर आने से वो बचते रहे। ये सवाल नगर निगम में गूंज रहें हैं और कर्मचारियों में प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर हरपाल सिंह को लेकर गुस्सा है।

 

यह खबर भी पढ़िए-

भाजपा पार्षद द्वारा गोली चलाने का मामला; पार्षद के पक्ष में एसएसपी ऑफिस पहुंचे वार्ड 18 के दर्जनों लोग, निष्पक्ष जांच की मांग की

यह खबर भी पढ़िए-

Meerut News In Hindi: भाजपा पार्षद ने नगर निगम के ड्राइवर को मारी गोली, पैर में लगने से चालक घायल

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts