HomeAccident Newsकंटेनर-स्कॉर्पियो की भिड़ंत, स्कॉर्पियो चालक की मौत

कंटेनर-स्कॉर्पियो की भिड़ंत, स्कॉर्पियो चालक की मौत

-

– दुघर्टना के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाया, मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेजा।

कौशांबी। कोखराज हाईवे पर देर रात एक कंटेनर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

यह घटना कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया गांव के पास देर रात लगभग दो से तीन बजे के बीच हुई। कानपुर से प्रयागराज जा रहे एक कंटेनर ने आगे चल रही स्कॉर्पियो में पीछे से टक्कर मार दी।
मृतक स्कॉर्पियो चालक की पहचान कौशांबी के सैनी थाना क्षेत्र के अजुहा निवासी शिवांक त्रिपाठी (30) पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटना के बाद हाईवे पर यातायात बाधित न हो, इसके लिए दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को तुरंत हटवाया।

थाना प्रभारी सीबी मौर्य ने बताया कि मृतक चालक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले में आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts