Homeउत्तर प्रदेशMeerutऊर्जा भवन मेरठ मे आयोजित जन-सुनवाई मे उपभोक्ताओं को मिली राहत

ऊर्जा भवन मेरठ मे आयोजित जन-सुनवाई मे उपभोक्ताओं को मिली राहत

-

विवेक कुमार शारदा एक्सप्रेस मेरठ। उपभोक्ता हित- सर्वोपरि-संभव कार्यक्रम के अन्तर्गत डिस्कांम मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ मे मंगलवार को आयोजित जन-सुनवाई मे उपभोक्ताओं को राहत मिली।

 

 

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के शीध्र एवं प्रभावी समाधान को प्राथमिकता देते हुए डिस्कांम मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ मे प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता(आई0ए0एस0) की अध्यक्षता मे जन-सुनवाई का आयोजन किया गया।

 

 

जन-सुनवाई का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। जन-सुनवाई के दौरान मेरठ, गाजियाबाद, लोनी एवं मुजफ्फरनगर सहित विभिन्न जनपदों से आए उपभोक्ताओं द्वारा बिलिंग, मीटर, विद्युत आपूर्ति आदि से संबंधित कुल 47 शिकायते प्रस्तुत की गई अधिकारियों ने कई मामलों मे, मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही करते हुए शिकायतों का समाधान किया जिससे उपभोक्ताओं को तुरन्त राहत प्राप्त हुई शेष लंबित मामलो के संबंध मे अधिकारियों को निर्देशित किया गया की सभी शिकायतों का निस्तारण समयावधि मे गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए साथ ही प्राप्त शिकायतो की नियमित समीक्षा करते हुए उनके त्वरित समाधान की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ बनाया जाए।

 

 

जन-सुनवाई के दौरान यह भी निर्देश दिए गए की उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान मे, संवेदनशीलता और जवाबदेही बनाई रखी जाए जिससे की उपभोक्ताओं को बेहतर एवं संतोषजनक सेवाए उपलब्ध कराई जा सके। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए, डिस्कांम द्वारा प्रत्येक मंगलवार को संभव कार्यक्रम के अन्तर्गत जन-सुनवाई एवं उपभोक्ता सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिससे स्थानीय स्तर पर, समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।

 

 

जन-सुनवाई मे डिस्कांम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही जिसमें संजय जैन निदेशक(वाणिज्य), आशु कालिया निदेशक(कार्मिक एवं प्रशासन), एन0के0 मिश्र निदेशक(तकनीकी), स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक(वित्त)। देवेन्द्र चन्द्र वर्मा मुख्य अभियन्ता, पी0के0 सिंह मुख्य अभियन्ता, मो0 सगीर मुख्य अभियन्ता, गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता, गुरजीत सिंह, मुख्य अभियन्ता, नवनियुक्त मुख्य अभियन्ता मेरठ-प्रथम रजनीकांत मिश्र।

इसके अतिरिक्त जन-सुनवाई मे अनुराग भल्ला अधीक्षण अभियन्ता, अरूण कुमार अधीक्षण अभियन्ता, अभिषेक सिंह अधीक्षण अभियन्ता, मो0 अरशद अधीक्षण अभियन्ता, सोनम सिंह स्टाॅफ आफिसर, प्रशान्त सोनी, सौरभ मंगला एवं अन्य अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी आदि ने भी सक्रिय योगदान दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts