spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, November 1, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutशहर के विकास पर कंसलटेंट टीम ने शहर के प्रबुद्ध लोगों से...

शहर के विकास पर कंसलटेंट टीम ने शहर के प्रबुद्ध लोगों से चर्चा

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण सभागार में रैपिड रेल मार्ग पर विकास हेतु सर्वे के लिए मेरठ पहुंची लियो कंसलटेंट टीम ने मेरठ के प्रबुद्ध नागरिको व्यापारियों के साथ चर्चा कर मेरठ के विकास पर चर्चा की।

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने मेरठ में प्रत्येक मुख्य मार्ग पर ट्रांसपोर्ट नगर बसाए जाने हेतु प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि अन्य मार्गों पर चल रहे ट्रांसपोर्ट कार्यों को तत्काल रूप से बंद कराया जाए। गढ़ रोड ,मेहताब, हापुड़ रोड इत्यादि, जहां पर आज भी अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट का कारोबार संचालित किया जा रहा है। उन्होंने मेरठ में चल रहे अवैध ई रिक्शा को व्यवस्थित कर ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने को कहा।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष विपुल सिंघल ने मेरठ में प्रत्येक मार्ग पर मंडप नगर व टेंट नगर विकसित किये जाने हेतु प्रस्ताव रखा। मेरठ में प्रत्येक मार्ग पर दिल्ली नोएडा की तर्ज पर अस्पतालों के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण की नियमावली में तब्दीली लाकर बड़े अस्पताल बनाने की छूट दी जाए। ताकि दिल्ली की तर्ज पर मेरठ में भी सुलभ उपचार मिल सके। मेरठ में अभी मात्र 20 बेड का ही नर्सिंग होम स्वीकृत किया जा सकता है, इसीलिए आज तक मेरठ में कोई बड़ा अस्पताल नहीं है। जितने भी अस्पताल हैं वह नर्सिंग होम के नाम पर स्वीकृत कराकर संचालित किया जा रहे हैं, इनका उत्पीड़न रोका जाना आवश्यक है।

मेरठ के थोक दवा बाजार को खैर नगर बाजार से निकलकर रैपिड रेल के किनारे मोदीपुरम में शिफ्ट कराए जाने की बात की ताकि व्यापारियों, आम जनता और कंपनी को भी सुविधा मिल सके। ज्वेलरी मार्केट को व्यवस्थित रूप से शताब्दी नगर अथवा बायपास रोड स्थित वेद व्यसपुरी में शिफ्ट करने का प्रस्ताव रखा गया। कमल ठाकुर ने आरटीएस मार्ग पर बड़े कमर्शियल व औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने पर जोर दिया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्रा, दीपेंद्र कुमार, अशोक गुप्ता, जागेश कुमार, विकास गुप्ता, अतुल गुप्ता, दीपक गांधी अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts