spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, January 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMoradabadमुरादाबाद: ससुरालवालों की धमकी से सिपाही ने पिया कीटनाशक

मुरादाबाद: ससुरालवालों की धमकी से सिपाही ने पिया कीटनाशक

-


मुरादाबाद। बिलारी थाना क्षेत्र में तैनात सिपाही ने घरेलू विवाद और ससुराल वालों की धमकियों से तनाव में आकर कीटनाशक पी लिया। साथी पुलिसकर्मियों ने उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत में सुधार है। घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को दे दी है।

बिलारी थाना क्षेत्र में तैनात सिपाही तरुण कुमार (35) ने कीटनाशक पी लिया। साथी पुलिसकर्मियों ने उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद अब उसकी हालत में सुधार है। पूछताछ में पता चला कि विवाद के बाद पत्नी तीन दिन पहले मायके चली गई थी।

उसकी ससुराल वाले भी उसे फोन पर धमका रहे थे। इसके कारण तनाव में आकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। बिलारी थाना प्रभारी लखपत सिंह ने बताया कि बुलंदशहर जिले के रहमा श्यामली निवासी सिपाही तरुण कुमार पीआरवी -299 पर तैनात हैं। शाम वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो साथी सिपाही राजेश चौधरी ने कॉल किया। कई बार कॉल करने के बावजूद मोबाइल नहीं उठने पर राजेश गाड़ी लेकर तरुण के कमरे पर पहुंच गया। तरुण चारपाई पर बेहोशी की हालत में पड़ा था। साथी सिपाही तत्काल उसे नजदीक के डॉक्टर के पास ले गया और और पीआरवी प्रभारी ज्ञान प्रताप धोनी को सूचना दी। पीआरवी प्रभारी ने सिपाही को मुरादाबाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

सिपाही की शादी करीब 11 साल पहले प्रीति से हुई थी। दंपती के दो बेटी और एक बेटा है। सिपाही ने बताया कि उसकी पत्नी 17 अक्तूबर को विवाद होने के बाद मायके चली गई थी। उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। उसके मायके वाले सिपाही तरुण को ही धमकाने लगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts