Homeउत्तर प्रदेशMeerutराहुल गांधी के जन्मदिन पर मेरठ में कांग्रेसियों ने किया रक्तदान

राहुल गांधी के जन्मदिन पर मेरठ में कांग्रेसियों ने किया रक्तदान

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकतार्ओं ने गुरुवार को राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यकतार्ओं ने सर्वप्रथम राहुल गांधी के चित्र के सामने केक काट कर खुशियां मनाईं। तत्पश्चात सभी कांग्रेसी महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में शास्त्री नगर स्थित गुरुद्वारा रोड़ के जीवांश ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान किया।

रक्तदान के दौरान महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस और राहुल गांधी के बारे में कुछ भी बोलते रहें। लेकिन राहुल गांधी को देश की जनता प्यार करती है। इसलिए आज सभी कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान किया है, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को ब्लड मिल सके।

उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने भारतीय राजनीति की दिशा बदल दी है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने देश के करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया।

जिसका असर आने वाले चुनावों में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी के जन्मदिन पर हमें संकल्प लेना है कि आम जनता मुख्य रूप से किसान, महिला, युवा एवं छात्रों को उनके अधिकार दिलाने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता संघर्ष करेगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts