spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homepolitics newsहरियाणा में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, किए कई बड़े वादें, आइए...

हरियाणा में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, किए कई बड़े वादें, आइए जानते है…

-

500 रुपए में गैस सिलेंडर, 6 हजार बुजुर्गों को पेंशन, 2 लाख सरकारी नौकरी


पंचकूला। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में अकउउ मुख्यालय में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र के रूप में पार्टी की गारंटी जारी की। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान भी मौजूद रहे।

कांग्रेस ने संकल्पपत्र में बुजुर्गों और महिलाओं पर जोर देते हुए किसानों को साधने की कोशिश की है। इसके साथ ही पार्टी ने जनकल्याणकारी नीतियों पर भी फोकस किया है। कांग्रेस के संकल्प पत्र में क्या वादें किए गए हैं, आइए इसके बारे में क्रमानुसार जानते हैं।

घोषणा पत्र के अनुसार, ‘महिलाओं को शक्ति’ के तहत हर महीने महिलाओं को 2 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। ‘सामाजिक सुरक्षा को बल’ में पांच हजार रुपए बुढ़ापा पेंशन रखी गई है, वहीं 6 हजार रुपए दिव्यांगों को पेंशन के रूप में दिए जाएंगे। विधवा महिलाओं को 5 हजार रुपए बतौर पेंशन दिए जाएंगे। इसके साथ ही कांग्रेस ने एलान किया है कि पुरानी पेंशन योजना (डढर) को बहाल किया जाएगा।कांग्रेस के घोषणा पत्र में युवाओं का भी ख्याल रखा गया है। ‘भर्ती विधान’ के अंतर्गत 2 लाख पक्की भर्तियां की गारंटी दी गई है। इसके साथ ही ‘नशा मुक्त हरियाणा’ पर बल दिया जाएगा।

वहीं आम नागरिकों के लिए 300 यूनिट फ्री बिजली और 25 लाख का फ्री इलाज दिया जाएगा। कांग्रेस ने वादा किया कि गरीबों को छत प्राप्त हो सके। इसके लिए 100 गज का प्लॉट और 3.5 लाख की लागत से 2 कमरों का मकान दिया जाएगा। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (टरढ) की गांरटी और तत्काल फसल पर मुआवजा दिया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts