Homepolitics newsनेता बोले समय आ गया कांग्रेस हकीकत को स्वीकारे...

नेता बोले समय आ गया कांग्रेस हकीकत को स्वीकारे…

-

  • बिहार में करारी हार के बाद कांग्रेसी गुस्से में।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी हार हुई है। कांग्रेस को महज 6 सीटें मिली हैं। इस पर कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी की नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं। इन नेताओं ने पार्टी आलाकमान को आईना दिखाया है। किसी नेता ने कहा कि गंभीर आत्मनिरीक्षण करना होगा तो किसी ने कहा कि कोई आत्मनिरीक्षण नहीं, अब समय है भीतर झांकने और हकीकत को स्वीकार करने का। मणिशंकर अय्यर जैसे वरिष्ठ नेता ने तो कांग्रेस की हार से जुड़े सवाल पर यहां तक कह दिया कि कांग्रेस ने मुझे किनारे कर दिया है। पार्टी ने मुझे उस लायक नहीं समझा।

 

 

कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने चुनाव परिणामों पर कहा, हम आत्मचिंतन करेंगे कि कांग्रेस कहां पिछड़ गई। हालांकि, मैं नीतीश कुमार और एनडीए को बधाई देता हूं। फ्रेंडली फाइट नहीं होनी चाहिए थी। आरजेडी के संजय यादव और हमारी पार्टी के कृष्णा अल्लावरु बेहतर बताएंगे कि हमने चुनावों में खराब प्रदर्शन क्यों किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने कहा- कोई बहाना नहीं, कोई दोषारोपण नहीं, कोई आत्मनिरीक्षण नहीं, अब समय है अपने भीतर झांकने और हकीकत को स्वीकार करने का। कब तक अनगिनत वफादार जमीनी कार्यकर्ता पार्टी के साथ हर सुख-दुख में डटे रहेंगे और सफलता का इंतजार करेंगे। बल्कि सत्ता चंद लोगों के हाथों में केंद्रित होने के कारण लगातार असफलताएं ही मिलेंगी, जो जमीनी हकीकत से पूरी तरह कटे हुए हैं और बार-बार इस महान पुरानी पार्टी की दुर्गति और पराजय के लिए जिम्मेदार हैं। मेरी बात मान लीजिए, इन्हीं लोगों को बार-बार पुरस्कृत किया जाएगा क्योंकि उन्होंने अपने कंट्रोल और ताकत से खुद को अपरिहार्य बना लिया है!

बिहार के पूर्व मंत्री शकील अहमद ने कहा- मैं कांग्रेस में नहीं हूं। मुझे बोलने का कोई अधिकार नहीं है लेकिन टिकट बंटवारे के तुरंत बाद कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि फलां व्यक्ति ने गलत कारणों से टिकट बांटे हैं, वित्तीय अनियमितताओं और अन्य मुद्दों का आरोप लगाया। हमें उम्मीद है कि जांच होगी और अगर आरोप सही हैं और टिकट किसी और कारण से दिए गए हैं तो जाहिर है उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts