Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrकांग्रेस नेत्री पूनम पंडित बनीं राष्ट्रीय सचिव

कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित बनीं राष्ट्रीय सचिव

-

– अलका लांबा ने आॅल इंडिया महिला कांग्रेस में किया नियुक्त।

बुलंदशहर। कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें आॅल इंडिया महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने की है।

 

 

पूनम पंडित को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के 2022 के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान के तहत चुना गया था। उन्होंने 2022 में स्याना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें इसमें हार का सामना करना पड़ा था।

कुछ महीने पहले, पूनम पंडित ने मेरठ के सपा नेता दीपक गिरी के साथ अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। इसके बाद दीपक गिरी की कथित मंगेतर ने इस पर विवाद खड़ा कर दिया था। तीनों के बीच काफी समय तक विवाद चला।

हालांकि, बाद में पूनम पंडित ने दीपक गिरी से गुपचुप शादी कर इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts