Homeउत्तर प्रदेशLucknowहोली से पहले ही मिलेगा वेतन: सीएम योगी

होली से पहले ही मिलेगा वेतन: सीएम योगी

-

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य में कार्यरत सभी प्रकार के कर्मियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फरवरी महीने का वेतन का भुगतान होली पर्व से पहले ही कर दिया जाए।

 

cm yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ

 

सीएम योगी के इस निर्देश पर आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी आदि सभी कर्मियों को होली से पहले ही वेतन दिया जाएगा। इसके लिए शनिवार को कार्यदिवस के रूप में घोषित किया गया है। सीएम ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि वेतन भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाहीं बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वहीं, शासन की ओर से अवकाश के संबंध में जानकारी दी गई कि इस बार होली का अवकाश तीन दिन दो मार्च से लेकर 4 मार्च तक रहेगा। वहीं सभी कर्मचारियों को होली का अवकाश 3 मार्च को निर्धारित किया गया है।

बता दें कि सरकार ने होली का त्योहार देखते हुए इसी माह राज्य कर्मचारियों को वेतन और पेंशनर्स को पेंशन देने का आदेश जारी कर दिया है। फरवरी का वेतन और पेंशन कर्मचारियों व पेंशनर्स को इसी माह की 28 तारीख को मिलेगा। वित्त विभाग ने इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts