spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, January 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHaryana Newsहरियाणा में ‘हैट्रिक’ : भाजपा नेतृत्व से मुलाकात करने के लिए दिल्ली...

हरियाणा में ‘हैट्रिक’ : भाजपा नेतृत्व से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी

-


नई दिल्ली: हरियाणा में सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा लगातार तीसरी बार चुनाव में सफलता हासिल कर जीत की ‘हैट्रिक’ लगाने और सत्ता बरकरार रखने के एक दिन बाद सीएम नायब सिंह सैनी बुधवार को दिल्ली पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी से अपनी मुलाकात पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा प्रधानमंत्री शिष्टाचार भेंट हुई है। हरियाणा में हमारी जो प्रचंड जीत हुई है उसके बारे में मैंने प्रधानमंत्री मोदी को बताया है।

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा- मैंने प्रधानमंत्री को कहा है कि उन्हें हरियाणा के लोग बहुत प्यार और स्नेह करते हैं जिसका परिणाम है कि तीसरी बार हरियाणा में डबल इंजन की सरकार बन रही है।

नायब सिंह सैनी ने आगे कहा …मेरी जो ड्यूटी थी वो मैने पूरी की है। यह(मुख्यमंत्री कौन होगा) हमारा संसदीय बोर्ड तय करेगा… विधायक दल अपना नेता चुनेगा, किसे चुनेगा या किसे नहीं चुनेगा ये उस पर है… हमारे यहां ‘किंतु-परंतु’ नहीं है… संसदीय बोर्ड का जो आदेश होगा वो मान्य होगा… उनका जो भी फैसला होगा वो सर्वमान्य है।

 

सैनी ने कहा इस प्रचंड जीत का श्रेय प्रधानंत्री मोदी को जाता है जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में ऐसी नीतियां और योजनाएं चलाई हैं जिसका लाभ गरीब व्यक्ति को भी मिल रहा है, किसान को भी मिल रहा है, युवा को भी मिल रहा है और महिला को भी मिल रहा है… इसका परिणाम है, मोदी जी की लोकप्रियता का परिणाम है, उन्हें देश के लोग प्यार करते हैं जिसके परिणामस्वरूप भाजपा हरियाणा में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से आ रही है… मैं हरियाणा भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करता हूं… उनकी मेहनत के कारण ही हम तीसरी बार सत्ता में आए हैं।

सत्ता विरोधी लहर को दरकिनार करते हुए सत्तारूढ़ भाजपा ने हरियाणा में जीत की ‘हैट्रिक’ लगाकर सत्ता बरकरार रखी और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की वापसी की कोशिशों को रोक दिया। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए।

मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए सैनी ने मंगलवार को कहा था कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की नीतियों पर अपनी ‘‘मुहर’’ लगाई है।

भाजपा ने 48 सीट जीतकर अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि हासिल की, जो कांग्रेस की संख्या से 11 अधिक है। वहीं जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) जैसी पार्टियों का सूपड़ा साफ हो गया और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को सिर्फ दो सीट ही मिल पाईं। आप ने हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ा था।

कांग्रेस की आसान जीत की भविष्यवाणी करने वाले ‘एग्जिट पोल’ (चुनाव बाद सर्वेक्षणों) को गलत साबित करते हुए भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस जीत की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत सुशासन के कारण संभव हो पायी और सभी समुदायों ने भाजपा को वोट दिया।

हरियाणा में पांच अक्टूबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts