spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeculturalगुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर हस्तिनापुर में धूमधाम से...

गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर हस्तिनापुर में धूमधाम से निकाला गया नगर कीर्तन

-

मेरठ– हस्तिनापुर में पंच प्यारे भाई धर्म सिंह गुरुद्वारा साहिब गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा साहिब के कीर्तन दरबार में प्रसिद्ध रागी जत्थों ने सिखों के इतिहास का व्याख्यान कर संगतों को निहाल किया।

नगर कीर्तन में सिक्ख इतिहास से संबंधित झांकियां शामिल रही। नगर कीर्तन में गदका पार्टी ने कई तरह हैरतअंगेज करतबों ने प्रदर्शन मौजूद श्रद्धालुओं को हैरतअंगेज कर दिया

ऐतिहासिक नगरी की सड़के वाहे गुरू जी दा खालसा वाहे गुरुजी दी फतेह के साथ गुंजायमान रही। नगर कीर्तन में आगे आगे धर्मानुयायी धर्म ध्वज लेकर चल रहे थे। उनके पीछे सिख धर्म के इतिहास के स्लोगन लिखे बैनर लेकर चल रहे थे।

नगर कीर्तन का जगह जगह भव्य स्वागत व प्रसाद वितरण किया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से बी ब्लॉक, आंबेडकर बाजार, सुभाष चौक आदि स्थानों से होकर श्री गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी गुरुवाणी का कीर्तन शबद विचार अर्थ भाव समझाते हुए चल रहे थे।

उन्होंने कहा कि यदि प्रभु का जाप पूर्ण विश्वास, प्रेम और श्रद्धा भावना से किया जाए तो निश्चित ही नाम रस की प्राप्ति होती है। हमें श्री गुरूग्रंथ साहिब के पाठ का श्रवण करना चाहिए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts