शारदा रिपोर्टर मेरठ। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में 21 जुलाई की सुबह प्रियंका पत्नी प्रवीन निवासी ईशापुरम थाना गंगानगर पर जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस ने इस हमले का खुलासा करते हुए दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि प्रियंका का पति प्रवीन साऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी करता है। प्रियंका मेरठ के ईशापुरम थाना गंगानगर में अपने बच्चो के साथ रहती है। प्रवीन को अपनी पत्नी प्रियंका के चाल चलन पर शक था। जिस कारण इन दोनों मे लडाई झगडे होते रहते थे। इस वर्ष मार्च में जब प्रवीन साऊदी अरब से भारत आया था, तो उसने तभी अपनी पत्नी की हत्या कराने की योजना बनायी थी और तय किया कि इस हत्याकांड को तब अंजाम दिया जायेगा। जब वह देश से बाहर रहेगा। ताकि पुलिस को लगे कि कोई लूट आदि की घटना हो गयी है।
इस काम के लिये प्रवीन ने अपने रिश्ते के भांजे राहुल को तैयार किया। वह इस काम के लिये तैयार हो गया। इस घटना को अंजान देने के लिये राहुल ने अपने साथ फैक्ट्री में काम करने वाले निशांत त्यागी को 20,000 रुपये में तैयार किया। घटना करने के लिये एक मोटरसाइकिल और दो तमंचे 315 बोर व कारतूस खरीदे गये। गाजियाबाद से एक नया मोबाइल फोन व नया सिम खरीदा गया। जिस पर खाड़ी देश में बैठा प्रवीन दिशा निर्देश दे रहा था।
पूछताछ में राहुल ने बताया कि प्रवीन ने बताया कि प्रियंका 21 जुलाई को सुबह मोटरसाइकिल से बेटे के साथ पुरकाजी जायेगी रास्ते में घटना को अंजाम देना है। राहुल और निशात त्यागी उस सुबह छह बजे से ही उसके जाने के रास्ते में रैकी करके लग गये। इस दौरान प्रवीन साऊदी अरब से दिशा निर्देश देता रहा। जब प्रियंका सुबह विनय के साथ पुरकाजी जाने के लिये निकली, तो दुल्हैडा गांव से पहले बम्बे वाले रास्ते पर ओवरटेक कर मोटरसाइकिल को रोकने कि कोशिश की और एक गोली चलायी। जिस पर हड़बड़ी में विनय ने मोटरसाइकिल भगाने कि कोशिश की और पीछे बैठी प्रियंका असन्तुलित होकर सडक पर गिर गयी। विनय मोटरसाइकिल लेकर आगे भाग गया। इसके बाद उन्होंने बाइक रोककर प्रियंका पर गोली चलाई, लेकिन वह उसे नहीं लगी और उन्होंने अपने साथ लाई बलकटी से उस पर वार किए। तभी किसी वाहन को आते देख वह वहां से भाग गए।
पकड़े गए आरोपी राहुल पुत्र महाराज सिंह निवासी ग्राम बशीपुरा थाना दौराला जनपद मेरठ और निशात त्यागी पुत्र धर्मवीर त्यागी निवासी ग्राम करीरा थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशहर हैं। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचे, कारतूस, मोबाइल बरामद हुआ है।
यह खबर भी पढ़िए-
https://shardaexpress.com/attempt-to-murder-a-woman-on-the-middle-of-the-road-in-up-youth-riding-a-bike-attacked-with-sharp-weapons-police-engaged-in-investigation/