सुबह-शाम बफीर्ली हवाओं का दौर, दिन में चल रहा गर्मी का जोर

Share post:

Date:

  • तेज हवाओं के बीच सुबह की सर्दी बना रही लोगों को बीमार, दिन में उड़ रही धूल

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। मेरठ सहित वेस्ट यूपी में दो दिन से जारी हवा की मार से अभी कोई राहत नहीं मिलने जा रही है। मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो, आज शनिवार से हवा की रफ्तार में बढ़ोतरी के आसार हैं और 16-18 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं जनजीवन को अस्त-व्यस्त करेंगी।

 

 

शुक्रवार को मेरठ में 14 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चली। दो दिन से जारी इन सर्द हवाओं से रात के तापमान में गिरावट हुई है और यह सामान्य स्तर पर पहुंच गया है। दिन का ताममान भी सामान्य से थोड़ा ज्यादा है। हवाओं के दौर से दिन-रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिन-रात का तापमान क्रमश: 22.4 एवं 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुरुवार के सापेक्ष दिन में 0.4 एवं रात में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इससे रात में तापमान सामान्य दर्ज हुआ और दिन में 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक। 48 घंटे से जारी धूलभरी हवा के बावजूद मेरठ में प्रदूषकों में गिरावट हुई है।

वहीं, शुक्रवार को मेरठ का एक्यूआई 84 दर्ज हुआ जो संतोषजनक श्रेणी में है। मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले तीन-चार दिन तक हवा की रफ्तार आठ से 20 किमी प्रतिघंटे के बीच बनी रह सकती है।

वहीं, निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार आज से 12 फरवरी तक पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ पहुंचते रहेंगे। हालांकि कमजोर विक्षोभ होने से मैदानों को बहुत अधिक प्रभावित नहीं कर पाएंगे। इससे गंगा के मैदानों हिस्सों में उत्तर-पश्चिमी सर्द
हवाओं का असर बना रहेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

महाकुंभ में अवतार बनकर उभरी ईशा

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता हाल ही में पवित्र...

दिल्ली में भाजपा की जीत पर आतिशबाजी की

मेरठ। हैण्डलूम वस्त्र व्यापारी संघ के सभी सदस्यों ने...

तैयारियों पर नहीं लगेगा ब्रेक, तेजी से बन रहा सिंथेटिक ट्रैक

कैलाश प्रकाश स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त...